फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jam had not opened bank customers

बैंक न खुलने पर ग्राहकों ने जाम लगाया

Mon, 19 Dec 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Jam had not opened bank customers
शाहपुर-सिंगारजोत मुख्य मार्ग जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। कैश किल्लत के कारण बैंक न खुलने से नाराज लोगों ने सोमवार को मन्नीजोत के पास शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग जाम कर दिया। लोगों में गुस्सा इस कदर था कि जब दोपहर में शाखा प्रबंधक कैश लेकर पहुंचा तो उसे भी दौड़ा लिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर लोग शांत हुए और लेन-देन शुरू हुआ। मन्नीजोत स्थित एसबीआई शाखा में शुक्रवार को लोगों को एक-एक हजार रुपये दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को नो कैश के बोर्ड के साथ ताला लटका रहा। सोमवार को बैंक खुलने पर लोग भोर से ही करीब 200 मीटर लंबी लाइन लगाकर इंतजार कर रहे थे। दोपहर 11.30 बजे तक कैश के अभाव में बैंक न खुलने पर लोग आक्रोशित होकर शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद शाखा प्रबंधक कैश लेकर बैंक खोलने पहुंचे। मैनेजर को देखकर लोगों का गुस्सा और भड़क गया। लोगों ने मैनेजर को वहां से भाग जाने को कहा। सूचना पर थानाध्यक्ष रमाकांत सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने बुझाने के बाद करीब एक बजे लोगों ने जाम हटाया, इसके बाद लेनेदेन आरंभ हुआ।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह एसबीआई की मुख्य ब्रांच से रुपये लेने में देरी हो गई थी। इस कारण वे कैश के साथ मन्नीजोत ब्रांच पर दोपहर 12 बजे के आसपास पहुंचे थे, लेकिन जाम लगाए लोगों ने बैंक तक नहीं जाने दिया था। इस कारण पुलिस को बुलाकर बैंक खुलवाकर लेने-देन शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed