फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jam and danger test after school

Siddharthnagar News: स्कूल से छुट्टी के बाद जाम और खतरों का इम्तिहान, बच्चे परेशान

Thu, 13 Apr 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jam and danger test after school
शहर के बर्डपुर पर स्थित स्कूल की छुट्टी होने के बाद सड़क पार करती छात्राएं। - फोटो : शहर के बर्डपुर पर स्थित स्कूल की छुट्टी होने के बाद सड़क पार करती छात्राएं।
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर मार्ग से उसका मुख्य मार्ग पर 10 से अधिक स्कूलों के बच्चे हर दिन छुट्टी के बाद जाम और खतरों का इम्तिहान देते हैं। नाजुक कंधों पर भारी बस्तों का बोझ और सड़क पर गाड़ियों की कतार के बीच किसी तरह से निकलते हैं। इससे गुजरकर अपने अभिभावक, रिक्शे या ऑटो वाले तक पहुंचना इनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। लेकिन इन बच्चों की सुरक्षा की परवाह न ही स्कूल संचालकों को है और न ही प्रशासनिक अमले को। बर्डपुर मार्ग से लेकर उसका रोड तक की सड़क पर सुबह 6:30 बजे के पहले और शाम को चार बजे के बाद यातायात सामान्य आपाधापी मचती है कि बच्चों को लेने आने वाले उनके अभिभावक भी घबरा जाते हैं, लेन पर जहां आसानी से दाखिला नहीं मिलता। मगर बच्चों की सुरक्षा के मामले में ज्यादातर स्कूल प्रबंधन उतने ही लापरवाह दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से 15 या 20 मिनट के अंतराल पर जैसे इन स्कूलों में छुट्टी की घंटियां बजती हैं, स्कूल के बाहर चार पहिया, दो पहिया वाहनों, ऑटो, रिक्शा आदि का ऐसा रेला लगता है कि बच्चों की सुरक्षा हाशिए पर आ जाती है। जिन बच्चों की अंगुलियां, अभिभावकों के हाथों में होती है, वे तो फिर भी थोड़ा सुरक्षित दिखाई पड़ते हैं, मगर जो बच्चे साइकिल या पैदल चलकर बर्डपुर मार्ग या दूसरी छोर पर उसका रोड के पास खड़े अपने ऑटो या छोटे-छोटे बच्चों के बिल्कुल पास से सटकर गुजरने वाले ये वाहन कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर अमर उजाला ने पड़ताल की तो देखने को मिला कि 25 से 30 फीट चौड़ी इस सड़क पर दोनों तरफ से लोग चार व दो पहिया वाहन लेकर प्रवेश कर जाते हैं। जिन्हें बच्चों को नहीं लेना होता है वे भी दूसरे मार्ग का विकल्प होने के बाद भी इस मार्ग में मय वाहन प्रवेश करने से गुरेज नहीं करते दिखाई पड़े। कहीं-कहीं तो अभिभावक बीच रास्ते में ही दो पहिया वाहन खड़े कर बच्चों को स्कूल में लेने के लिए जाते हुए नजर आए तो वहीं, कुछ लोग स्कूलों के मुख्य द्वार के सामने ही चार पहिया वाहन खड़े कर अपने बच्चों को बैठाते नजर आए। केंद्रीय विद्यालय के सामने आधी सड़क तक अभिभावक खड़े दिखे, गेट खुला तो जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस को रोकने के पर भी कर देते हैं अनदेखा
बर्डपुर मार्ग पर सिद्धार्थ तिराहा पर पुलिस बूथ है। यहां पर होमगार्ड के जवान और यातायात पुलिस मौजूद रहती है। लेकिन पुलिस बहुत सक्रिय नहीं दिखती है। आगे जीजीआईसी गली के पास से जहां से विद्यामंदिर, सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और अन्य दो छोटे विद्यालय से एक साथ बड़ी संख्या में बच्चे निकले तो वाहनों की रफ्तार रुक जाती है। आगे बढ़कर होमगार्ड के जवान रोके तो उन्हें अनदेखा करके लोग चले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का भी नहीं है ध्यान
बर्डपुर मार्ग पर एक साथ तीन बड़े विद्यालय स्थित है। जहां पर लगभग एक साथ छुट्टी होती है। एक साथ छुट्टी होने से दो हजार से अधिक बच्चे एक साथ बाहर निकलते हैं। ऐसे में भीड़ बढ़ जाती है, इससे जहां से गली से गुजरना मुश्किल हो जाता है। वहीं एक साथ बर्डपुर मार्ग पर पहुंचने पर हादसा होने का डर बढ़ जाता है। कारण इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन बर्डपुर लुंबिनी ककरहवा के लिए निकलते हैं। जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन की ओर से अगर छुट्टी के समय में बदलाव कर दिया जाए तो थोड़ी भीड़ कम हो जाएगी। ऐसा नगर में रहने वाले लोगों का कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed