{"_id":"58ceb86e4f1c1b83441a1723","slug":"jai-pratap-celebrates-on-becoming-cabinet-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयप्रताप के कैबिनेट मंत्री बनने पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयप्रताप के कैबिनेट मंत्री बनने पर जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बांसी में जयप्रताप सिंह को मंत्री बनाए जाने पर खुशी मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। विधायक जयप्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करते ही पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। हर मोहल्ले और प्रमुख चौराहों के साथ-साथ राजमहल बांसी में देर शाम तक पटाखे फूटते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा नगरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयप्रताप सिंह को मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। बड़ी संख्या में लोग नरकटहा स्थित राजमहल सरीखे आवास में पहुंचे और खुशी का इजहार किया। बधाई देने वालों में ईश्वर चंद्र दुबे, जोगेंद्र मिश्र, सुभाष मिश्र, बृजमोहन मोदनवाल, प्रभास्कर राय, हरीश चंद्र ओझा, अवनीश दुबे, मदनेश त्रिपाठी, दुर्गेश श्रीवास्तव, राहुल पांडेय, सुनील, मुन्ना दुबे, विपिन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
बांसी। सैतीस वर्ष बाद बांसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक को उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वर्ष 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की लहर में यहां से हरीश चंद्र श्रीवास्तव विधायक चुने गए थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट में खाद्य व रसद मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। वह वर्ष 1980 तक मंत्री रहे। इसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई और तख्ता पलट हो गया। इसके बाद यहां के किसी भी विधायक को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला। यह दूसरा मौका है, जब यहां के विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।