{"_id":"656f625e1b9b75a62e063d06","slug":"it-will-be-sunny-from-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-9370-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज से होगी धूप, अब और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज से होगी धूप, अब और बढ़ेगी ठंड
Tue, 05 Dec 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार से मौसम का मिजाज फिर बदल जाएगा। दो दिन बाद बादल छाने के बाद आसमान साफ होने की संभावना है। इस कारण मौसम और सर्द होगा, जबकि कोहरा रहने का पूर्वानुमान कम है। मौसम में बदलाव के लोगाें की दिनचर्या भी बदल रही है।
सिद्धार्थनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 एवं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 25.2 एवं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। एक दिन पहले की अपेक्षा मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन मौसम सर्द बना रहा।
सर्द मौसम के कारण लोगों ने सुबह विद्यालय जाने वाले बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहना दिए थे, जबकि बुजुर्ग व बीमार लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ रहा है। शहर उद्यान पार्क में टहलने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है, जबकि बीएसए मैदान में बच्चों व युवाओं ने खेलकर शरीर की गर्मी बढ़ा ली।
विज्ञापन
मौसम में ठंड बढ़ने का असर शहर की बाजारों में भी पड़ने लगा है। शहर की तेतरी बाजार एवं तहसील के आसपास देर शाम तक लोगों की चहल पहल कम हो गई थी, क्योंकि शाम होते ही लोगों ने अपने घर का रुख कर लिया।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से मौसम साफ होगा। इस कारण दिन में धूप होगी, लेकिन ठंड बढ़ेगी। मंद हवाएं चल रही है, इस कारण फिलहाल कोहरे रहने की आशंका कम है।
-- -- -- --
सुबह शाम सर्दी से बचने की जरूरत
सिद्धार्थनगर।बर्डपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि धूप और सर्द मौसम होता है तो वातावरण में तापमान का उतार चढ़ाव होता है। ऐसे मौसम में एलर्जी, हार्ट, बीपी के मरीजों को ज्यादा बचाव करना चाहिए। ऐसे मौसम में संक्रमण पनपने की आशंका रहती है और लोग बीमारियों की चपेट में आते हैं। लोगों को चाहिए कि दिन में धूप में बैठें लेकिन धूप देखकर शाम को सर्द मौसम में शर्ट पहनकर बाहर निकलने की गलती न करें। ठंड लगने के कारण तबीयत बिगड़ रही है।