{"_id":"65edeac0ba5e24abee01830b","slug":"it-will-be-difficult-to-return-in-holi-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-114127-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेन में सीट फुल... होली में वापसी होगी कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेन में सीट फुल... होली में वापसी होगी कठिन
Sun, 10 Mar 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली में आने वाले लोगों की समस्या बढ़ गई है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात से आने वाली ट्रेन में सीट फुल हो गया है। लोगों को यात्रा करने के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। जिससे होली में आने वाले लोगों की समस्या बढ़ गई है। मुंबई और गुजरात से आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में अप्रैल तक 100 से अधिक वेटिंग है।
मुंबई व गुजरात के लिए जिले से सरकारी बस का संचालन नहीं होता है। जबकि मुंबई से सिद्धार्थनगर के लिए चार ट्रेन का संचालन होता है। लेकिन वह भी प्रतिदिन नहीं है। जिले से सैकड़ों लोग मुंबई में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह घर आकर अपने लोगों के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं। लेकिन ट्रेन में टिकट नहीं मिलने से व बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को वापस आने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मुंबई से आने वाली ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी
मुंबई से सिद्धार्थनगर आने वाली 15066 गाड़ी संख्या सप्ताह में पांच दिन संचालित होती है। लेकिन इस ट्रेन में होली के बाद 28 मार्च तक स्लीपर में 90 वेटिंग है। जबकि एसी थ्री में 70 वेटिंग है। वहीं होली से पहले ट्रेन में 100 से अधिक वेटिंग है। मुंबई से आने वाली 11079 में 80 से अधिक वेटिंग है। जबकि मुंबई बांद्रा से आने वाली दोनों ट्रेनों में 90 से अधिक वेटिंग है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बोले यात्री
होली में घर आना है। लेकिन ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है। प्राइवेट बस में भी पहले से ही बुकिंग चली रही है। ऐसे में घर आने के लिए कई जगहों पर बस बदलना पड़ेगा।
-अनिल कुमार, यात्री
-- -- -- -- -
मुंबई से प्राइवेट बस का संचालन होता है। लेकिन रमजान व होली होने से टिकट नहीं मिल रहा है। ट्रेन तो होली के बाद भी बुक है। ऐसे में घर आने में मुश्किल होगी।
-लेखराम मिश्रा, यात्री
-- -- -- --
स्पेशल ट्रेन संंचालन की कोई भी व्यवस्था नहीं है। यदि लोगों को अधिक समस्या होगी तो आगे बात करके स्पेशल ट्रेन संचालन के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
-महेश गुप्ता, सीपीआरओ लखनऊ