फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Investigation launched into child beating case

Siddharthnagar News: बच्चों की पिटाई के मामले में जांच शुरू

Fri, 10 Apr 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation launched into child beating case
जोगिया। क्षेत्र के गांव कठही में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका की ओर से तीन बच्चों की छड़ी से पिटाई करने के मामले में अभिभावकों की शिकायत पर बीईओ ने जांच शुरू कर दी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कठही के लोगों के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। परिजन का आरोप है कि मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका बीना वर्मा ने तीन बच्चों की छड़ी पिटाई कर दी। रोते हुए बच्चे घर पहुंचे तो ग्रामीण और परिजन स्कूल पहुंच गए। इसके बाद वे शिकायत लेकर जोगिया कोतवाली पहुंचे और स्थानांतरण की बात कही। अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के पास शिकायती दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कठही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले तीन बच्चे मंगलवार को मध्यावकाश के समय विद्यालय परिसर में खेल रहे थे। खेलते समय तीनों बच्चे पास में खड़ी बबिता नाम की बच्ची के ऊपर गिर पड़े, जिससे उसके मुंह में चोट लग गई और खून निकलने लगा। यह देखकर प्रधानाध्यापिका बीना वर्मा ने तीनों बच्चों को छड़ी से पीट दिया। े
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed