{"_id":"64c2a08ac68c696bc408fb46","slug":"investigation-found-55-school-children-infected-with-eye-flu-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-2100-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जांच में 55 स्कूली बच्चे आई फ्लू से संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जांच में 55 स्कूली बच्चे आई फ्लू से संक्रमित मिले
Thu, 27 Jul 2023 10:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के पेड़ारी बुजुर्ग के एक स्कूल में बच्चों का नेत्र परीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग क
सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकास क्षेत्र स्थित एलडी नेशनल पब्लिक स्कूल, पेड़ारी बुजुर्ग में बच्चों के आई फ्लू से संक्रमित होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। टीम ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों की आंखों का परीक्षण किया।
बता दें कि मंगलवार को काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने आंख में तेज जलन व खुजलाहट होने की समस्या बताई थी। जिसके बाद बुधवार को स्कूल के प्रबंधक वेद प्रकाश पांडेय ने एक निजी चिकित्सक को बुलाकर बच्चों की जांच कराई, जिसमें तकरीबन 45 बच्चे आई फ्लू से संक्रमित पाए गए। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खेसरहा से डॉ. अनूप जायसवाल ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण किया। जांच में 55 बच्चे आई फ्लू से संक्रमित मिले और उन्हें को आंख में डालने के लिए आई ड्राप जरूरी दवाएं दी गईं। डॉ. अनूप ने बच्चों को काला चश्मा पहनने की सलाह दी और तेज धूप से बचने को कहा। उन्होंने कहा बरसात के मौसम में तेज उमस के कारण इस रोग के फैलने का खतरा अधिक रहता है। जो बच्चे इससे संक्रमित हैं वह खुली आंख से दूसरे को न देखें। अगर सावधानी नहीं बरती गई तो आई फ्लू से आंखों की रोशनी भी जा सकती है।