{"_id":"665245723156defcdd029ce4","slug":"international-bauddh-certificate-exam-on-27-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118034-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में 27 को होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्टिफिकेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में 27 को होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्टिफिकेट परीक्षा
Sun, 26 May 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
1400 विद्यार्थी लेंगे भाग, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र के तत्वावधान में आयोजित होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 27 मई को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र के तत्वावधान में निशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में कैंपस परिसर के छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे।
बौद्ध के बारे में गहन अध्ययन व उससे जुड़ी नई चीजों के बारे में जानकारी के लिए प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है, इसमें छात्रों को एक सर्टिफिकेट भी दी जाती है। परीक्षा पुरातन इतिहास से जोड़कर रहती है। विश्वविद्यालय परिसर के तीनों वर्ग में लगभग 1400 छात्र-छात्रा पढ़ाई करते है। परीक्षा कैंपस परिसर में दोपहर दो बजे से चार बजे तक कराई जाएगी। मीडिया प्रभारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्रा सम्मलित होंगे। यह परीक्षा सोमवार को कराई जाएगी।