{"_id":"61f96d754287b65dc36cc211","slug":"instructions-to-start-cfc-of-kalanamak-in-15-days-siddharthnagar-news-gkp425573546","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालानमक के सीएफसी को 15 दिन में शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालानमक के सीएफसी को 15 दिन में शुरू करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालानमक के सीएफसी को 15 दिन में शुरू करने के निर्देश
खेसरहा। खेसरहा क्षेत्र के कैथवलिया में निर्माणाधीन कालानमक चावल का सीएफसी (कामन फैसिलिटी सेंटर) का कार्य 15 दिन में पूरा होने की संभावना है। सीडीओ पुलकित गर्ग ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान सीएफसी के कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। सीएफसी के अंतर्गत प्रतिदिन 1,000 टन कालानमक धान की प्रॉसेसिंग करने एवं धान, चावल को एयरकंडीशन हाल में रखने की सुविधा होगी।
सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि हर स्थिति में 15 दिन बाद सीएफसी में कालानमक चावल की प्रॉसेसिंग शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कालानमक धान की खेती करने वाले किसानों को हर संभव सुविधाएं दी जाए, ताकि उनकी आय बढ़े। उन्होंने सेंटर के निदेशक अभिषेक सिंह से कहा कि दो मशीनों को मंगाकर कार्य पूरा किया जाए, ताकि किसानों को कालानमक चावल की और अच्छी कीमत मिल सके। मौके पर मौजूद बीडीओ खेसरहा राजकुमार से कहा कि मुख्य सड़क से सेंटर तक सड़क बना दी जाए।
विदेश में निर्यात की तैयारी
सीडीओ के सवालों का जवाब देते हुए अभिषेक सिंह ने बताया कि किसान उत्पादक संघ ने अब तक 63 टन कालानमक चावल की खरीद की है। होम बुद्धा कंपनी सिंगापुर से 50 टन कालानमक चावल की मांग भी प्राप्त हो चुकी है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता वीके राय, उद्योग महानिदेशक दया शंकर सरोज, विष्णुगंगा प्रधान सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।