{"_id":"69ac87ce8d7cc7d2300f527f","slug":"inspector-and-constable-suspended-for-negligence-in-checking-at-barrier-siddharthnagar-news-c-205-1-deo1003-155953-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बैरियर पर चेकिंग में लापरवाही पर दरोगा और सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बैरियर पर चेकिंग में लापरवाही पर दरोगा और सिपाही निलंबित
Sun, 08 Mar 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के कसया थाना क्षेत्र में स्थापित बैरियर पर निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे दरोगा व सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया। जांच के दौरान एसआई व सिपाही की लापरवाही उजागर हुई थी।
प्रतिबंधित पशुओं की खेप, शराब व अन्य मादक पदार्थ जिले से बिहार न जा सके, इसके लिए जिले में आमद कराने के बाद ही एसपी केशव कुमार ने सख्त निर्देश दिए। तस्करी के धंधे पर स्थाई रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में 70 से अधिक बैरियर स्थापित किए गए। इन बैरियरों से गुजरने वाले वाहन की नियमित जांच के आदेश दिए गए। इसके अलावे रात में रोस्टर के हिसाब से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा एसपी स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी सूरत में गैरकानूनी धंधे जिले के सीमावर्ती इलाकों में संचालित नहीं होने दी जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में स्थापित बैरियरों पर ड्यूटी के दौरान उपस्थिति के लिए जिले के प्रत्येक सर्किल में तैनात सीओ व थानेदारों के नेतृत्व में जांच टीम भी गठित की गई है।
शुक्रवार रात कसया थाना क्षेत्र में स्थापित बैरियर से गुजरने वाले वाहनों की जांच के लिए एसआई सुनील कुमार व सिपाही बृजेश कुशवाहा की ड्यूटी लगाई गई थी। निर्धारित अवधि तक दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद नहीं रहे। इसकी जानकारी होने के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को एसपी ने निलंबित कर पुलिस लाइन में आमद कराने का आदेश जारी किया। एसपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।