{"_id":"69275da882ad7c81ab07ab0d","slug":"inspection-of-the-cooperative-society-and-testing-of-the-system-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148832-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सहकारी समिति का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सहकारी समिति का निरीक्षण करके परखी व्यवस्था
Thu, 27 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
खाद की किल्लत को देखते हुए शुरू हुई जांच, किसानों को दिलाया गया भरोसा
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जखौलिया, पकड़ी बाजार का बुधवार को अपर जिला सहकारी अधिकारी रमेश कुमार कन्नौजिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्या को सुनकर उसके निदान का आश्वासन दिया।
बुधवार को लोगों की शिकायत पर साधन सहकारी समिति जखौलिया पर पहुंचकर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने स्टॉक व वितरण रजिस्टर को देखा। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर से स्टॉक का मिलान कराया, जो मौके पर सही पाया गया। समिति क्षेत्र के कुछ लोगों का आरोप था कि यहां पर समय से खाद नहीं मिलता है। इस पर यहां उपस्थित लोगों ने बताया कि हम लोगों को साधन सहकारी समिति से खाद समय से मिलता है। उपस्थित लोगों ने बताया कि जो समिति के सदस्य नहीं हैं, उन लोगों को खाद नहीं मिल रहा है। इस पर जांच अधिकारी ने कहा कि जो समिति पर सदस्य बने हैं पहले उन लोगों को ही खाद दिया जा रहा है। आप लोग अपना अभिलेख लेकर ऑनलाइन कराकर समिति पर सदस्य बनाकर पासबुक उपलब्ध करा लें। उन्होंने सचिव को निर्देश दिया कि जो लोग सदस्य बने हैं उन लोगों की लिस्ट को चस्पा कर दें, जिससे वह अपना नाम देख लें। जिन लोगों का नाम नहीं है वह लोग ऑनलाइन आवेदन कर सदस्य बन सकते हैं। समिति के सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि यहां समिति के द्वारा किसानों को खाद समय से वितरण किया जाता है। हमारे ऊपर जो कुछ लोग आरोप लगाते हैं, वह गलत है। इस दौरान पिंगल प्रसाद यादव, मो. इस्लाम, संदीप यादव, महंत यादव आदि लोग मौजूद रहे। इस संबंध में जिला अपर सहकारी अधिकारी रमेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि साधन सहकारी समिति से संबंधित हुई शिकायत की जांच कर ली गई है। जिसकी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारी को भेज दी जाएगी।