फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inspection of commercial vehicles at the border: one vehicle seized, 15 challaned.

Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर व्यावसायिक वाहनों की जांच, एक सीज, 15 का चालान

Wed, 24 Jun 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Inspection of commercial vehicles at the border: one vehicle seized, 15 challaned.
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा स्थित शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की टीम ने भारत से नेपाल जाने वाले ट्रेड के मालवाहक वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। डिजिटल जांच में अनियमितता की बात सामने आई। 15 चालान और एक वाहन सीज किया गया।
विज्ञापन

आरटीओ बस्ती सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दो चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकले। विभाग कर ओर से ऑनलाइन जांच में दोनों वाहनों के दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पाया गया कि कि वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र 26 जनवरी 2022 तक, बीमा 21 जनवरी 2022 तक और रोड टैक्स 31 मार्च 2026 तक ही वैध था। आवश्यक दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के कारण वाहन को सीज करते हुए मुख्यालय स्थित कार्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक वाहन का रोड परमिट वर्ष 2022 तक ही वैध पाया गया, जिसके चलते नियमानुसार उसका चालान किया गया। दोनों वाहनों में धान लदा हुआ था, जो इटवा से नेपाल के रूपन्देही जिले स्थित भैरहवा की एक मिल के लिए भेजा जा रहा था। जांच के दौरान खाद्यान्न का भार निर्धारित सीमा के अनुरूप पाया गया। इसके अतिरिक्त वाहन की जांच में रोड टैक्स, फिटनेस और बीमा की वैधता समाप्त पाई गई, जिस पर चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक का रोड टैक्स समाप्त पाए जाने पर भी चालान काटा गया। कुल 15 माल वाहक वाहनों का चालान किया गया जबकि, एक को सीज कर दिया गया।
निरीक्षण अभियान के दौरान एआरटीओ संजय सिंह, पीटीओ मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी समेत परिवहन विभाग और सुरक्षा बलों के कई जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed