फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Insefelaitisः 5 months in 27 patients, three killed

इंसेफेलाइटिसः 5 माह में 27 मरीज, तीन की मौत

Fri, 12 Aug 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Insefelaitisः 5 months in 27 patients, three killed
जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सरिता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में इंसेफेलाइटिस का कहर फिर तेज हो गया है। पिछले पांच माह में इंसेफेलाइटिस के 27 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि 4 पीड़ित अभी भी जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे है। हर साल कहर बरपाते इंसेफेलाइटिस को रोकने में स्वास्थ्य विभाग बेबस बना हुआ है। विभाग की कागजी कार्ययोजनाएं मूर्त रूप नहीं ले पा रही। कागजों से  पूर्वांचल में मासूमों के लिए अभिशाप बने इसेंफेलाइटिस कहर बढ़ता ही जा रहा है। 
विज्ञापन

 नेपाल के सीतावर्ती जिलों के लिए इंसेफेलाइटिस अभिशाप साबित हो रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने से सैकड़ों मरीजों की जान जा चुकी है। हर साल स्वास्थ्य विभाग इससे बचाव के लिए कार्ययोजना तैयार करता है, मगर नतीजा सिफर है। मौसम में बदलाव के साथ जिले में फिर से इंसेफेलाइटिस का कहर बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार इंसेफेलाइटिस पहले से भी भयावह स्थिति में है। जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह तक सरिता, काजल, प्रिया, संगीता, मिनाक्षी व एक अन्य सहित इंसेफेलाइटिस के छह मरीज भर्ती थे। इसमें स्थिति को गंभीर देख डॉक्टरों ने मिनाक्षी को शुक्रवार की सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के रिकार्ड पर गौर करें तो मार्च से अब तक 5 माह के दौरान जेई-एईएस के कुल 27 मामले जिला अस्पताल में आ चुके हैं, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है।मार्च से अब तक कुल 27 जेई  व एईएस से पीड़ित मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिसमें तीन जिंदगी की जंग हार गए हैं। पांच को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। 15 को ठीक होने के बाद छोड़ा गया है। यह आंकड़ा गत वर्ष की अपेक्षा अधिक है। वर्ष 2015 में अगस्त के प्रथम सप्ताह तक 22 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार इसेंफेलाइटिस के लिए सबसे अधिक संवेदनशील माह सिंतबर और अक्टूबर माना जाता है। नवंबर शुरू होने के बाद ठंड शुरू होने के साथ इस असर धीरे-धीरे कम पड़ने लगता है, मगर सवाल यह है कि हर वर्ष सैकड़ों चलती-फिरती व खेलती जिंदगी की रफ्तार हमेशा के लिए थम जाती है।

जिम्मेदार इस बीमारी के रोकथाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ व आईसीयू प्रभारी डॉ. संजय चौधरी ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के मरीजों के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग अपने स्तर से मरीजों को हर संभव उपचार में लगा हुआ है। मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed