फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Injured worker dies during treatment

Siddharthnagar News: घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Fri, 03 Apr 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Injured worker dies during treatment
देसही देवरिया। चिउरहा गांव के घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा खास गांव के रहने वाले अदालत चौहान (47) के घर की माली हालत बहुत खराब थी। मेहनत मजदूरी करके बहुत मुश्किल से अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार की सुबह वह रामपुर गौनरिया चौराहा पर निर्माण हो रहे एक मकान में मजदूरी करने गए। कुछ घंटे बाद ही वह करीब सात फीट की ऊंचाई पर बांधे गए पटरे से अचानक नीचे गिर पड़े। इससे अदालत को गंभीर चोट लग गई। इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, परिजन गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इसी दौरान बुधवार की शाम को मृत्यु हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। घर वालों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अदालत की मौत से पत्नी चौथी देवी, पुत्र सिकंदर, पन्नेलाल, शत्रुघ्न का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि मजदूर काम के दौरान नीचे गिर गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed