फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information about helpline numbers and schemes given to women

Siddharthnagar News: महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर व योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Information about helpline numbers and schemes given to women
देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम ने पैना चौराहे पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, आरक्षी अभिषेक और महिला आरक्षी रजनी शामिल रहीं। इसी तरह थाना बरियारपुर की टीम ने ग्राम सरौरा में अभियान चलाकर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। इस टीम में महिला उपनिरीक्षक दीपमंजरी, आरक्षी अमर और महिला आरक्षी अंजली शामिल रहीं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed