{"_id":"69e54779ed23d6c2310f1830","slug":"inflation-and-heat-remain-unaffected-akshaya-tritiya-brings-rain-worth-rs-17-crore-to-the-market-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156860-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महंगाई-गर्मी बेअसर, अक्षय तृतीया पर बाजार में 17 करोड़ की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महंगाई-गर्मी बेअसर, अक्षय तृतीया पर बाजार में 17 करोड़ की बारिश
Mon, 20 Apr 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं।
सिद्धार्थनगर। 40 डिग्री के करीब पहुंचे पारे और महंगाई के बावजूद अक्षय तृतीया पर जिले में खरीदारी का उत्साह चरम पर रहा।
रविवार को सिद्धार्थनगर, बांसी, डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ के बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। अनुमान है कि जिले में कुल कारोबार 15 से 17 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक माना जा रहा है।
शहर के लुंबिनी मार्ग स्थित ज्वेलरी मार्केट, कपड़े वाली गली, बेलहिया चौराहे के साथ बांसी, इटवा, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ और बढ़नी बाजारों में सुबह से ही रौनक दिखने लगी। दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर, उपहार और लकी ड्रॉ योजनाएं चलाई जा रही हैं। सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष मिट्ठू लाल कसौधन बताते हैं कि आभूषणों के साथ सिक्के और बिस्कुट की मांग भी बढ़ी। इतनी गर्मी के बावजूद इस बार फुटफॉल ज्यादा रहा और डिजिटल पेमेंट में भी बड़ा इजाफा हुआ है। व्यापारियों के अनुसार 40-50 प्रतिशत लेनदेन यूपीआई और कार्ड के जरिये हुए।
वाहन बाजार में भी उत्साह दिखा। सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज के शोरूमों में बाइक और कार की डिलीवरी के दौरान रिबन काटने और पूजा का सिलसिला चलता रहा। अनुमान है कि इस सेक्टर में 1.5 से 2 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर में प्लॉट और मकान की खरीद को लेकर खास हलचल रही, जहां 3 से 4 करोड़ रुपये के सौदे होने का अनुमान है।
विज्ञापन
जिले में करीब 80 से 100 से अधिक शादियों के आयोजन से कपड़ा, ज्वेलरी, कैटरिंग और सजावट के कारोबार में तेजी आई। इटवा के ग्राहक प्रेम शंकर ने बताया, अक्षय तृतीया पर खरीदारी करना परंपरा भी है और शुभ भी, इसलिए गर्मी के बावजूद खरीदारी की।