फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indo-Nepal airline resumed after nine months

भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई वायुसेवाएं

Thu, 17 Dec 2020 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal airline resumed after nine months
भारत-नेपाल नौ महीने बाद फिर शुरू हुई विमान सेवा
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से बंद थी सेवा, बृहस्पतिवार सुबह नेपाल से विमान ने भरा उड़ान
आंशिक रूप से शुरू हुई सेवा, यात्री बढ़ने पर नियमित सेवा शुरू होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत-नेपाल के बीच बंद की गई वायु सेवाएं नौ माह बाद आंशिक रूप से शुरू की गई हैं। बृहस्पतिवार को नेपाल एयरलाइंस का विमान लॉकडाउन के बाद भारत के लिए पहली उड़ान भरी। दोनों देशों के बीच फिलहाल आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

कोविड-19 के वैश्विक महामारी के रूप में उबरने पर नेपाल सरकार ने मार्च 2020 में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके साथ ही नेपाल सरकार ने हवाई यात्रा सेवाएं भी बंद कर दी थी। हालांकि सरकार ने अगस्त से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें खोलीं लेकिन भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों के लिए वायुसेवा की अनुमति नहीं दी थी। नेपाल एयरलाइंस कार्यालय के अनुसार, 158 सीटों वाला ए-320 हवाई जहाज बृहस्पतिवार सुबह 11:15 बजे नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। पहली उड़ान में यात्रियों की संख्या 85 फीसदी रही। नेपाल एयरलाइंस की प्रवक्ता करिश्मा श्रेष्ठ ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट बृहस्पतिवार दोपहर 2:15 बजे दिल्ली से रवाना होगी। यह सेवा काठमांडू से दिल्ली के लिए रोजाना रहेगी। इसी तरह एयर इंडिया भारत से नेपाल के लिए उड़ान भरेगी। यात्रियों को नेपाल और भारत सरकार की ओर से तय स्वास्थ्य मानकों का पालन करना होगा। भारत जाने के अधिकतम 72 घंटों के भीतर पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से देनी होगी। भारत से नेपाल आने वाले यात्रियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद नेपाल आने की अनुमति दी जाएगी। नेपाल एयरलाइंस कॉरपोरेशन यात्रियों के दबाव के आधार पर जहाजों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed