{"_id":"6197dfe0cbd71100537043ef","slug":"indira-gandhi-took-many-big-steps-in-the-interest-of-the-country-siddharthnagar-news-gkp416932326","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देशहित में इंदिरा गांधी ने उठाए थे कई बड़े कदम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देशहित में इंदिरा गांधी ने उठाए थे कई बड़े कदम’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देशहित में कई बड़े कदम उठाए, जिस कारण देेशविरोधी तत्वों ने उनकी हत्या करा दी। उन्होंने अंतिम सांस तक देशहित में कार्य किया। ये बातें कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।
कार्यक्रम की शुरूआत में इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की महान नेता थीं। उनके कार्यकाल में देश की जनता सुखी थी। देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाकर नए आयामों से जोड़ने का काम किया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कई ऐतिहासिक फैसलों ने पूूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा दिया। युद्ध में पाकिस्तान को पराजित करने का कार्य सेना ने उन्हीं की देखरेख में किया। परमाणु अस्त्र से भारत को संपन्न बनाने के साथ ही आतंकवाद को कुचलने का कार्य भी उन्होंने किया।
जिला प्रवक्ता सादिक अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश को ऐसे ही दृढ़शक्ति, विकास परख सोच और मजबूत इरादों वाले नेताओं की जरूरत है। इस दौरान रंजना मिश्रा, कैलाश पंछी, देवेंद्र गुड्डू, ईनामुर्रहमान, अकरम अली, सुदामा प्रसाद, दिवाकर त्रिपाठी, सोनू , सलमान अंसारी आदि मौजूद रहे।