फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indian number car crashes in Nepal, youth dies

Siddharthnagar News: नेपाल में भारतीय नंबर की कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

Mon, 04 Nov 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Indian number car crashes in Nepal, youth dies
नेपाल के अरघाखांची जिले में अनियंत्रित होकर खाई गिरी कार। 
खुनुवां। नेपाल के अरघाखांची जिले में में रविवार देर शाम एक भारतीय नंबर प्लेट की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे कार सवार नेपाली युवक की मौत हो गई। जिला पुलिस कार्यालय अरघाखांची के प्रमुख चक्र मल्ल ने बताया कि मालारानी ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर सात तिमुरे निवासी 26 वर्षीय नवीन नेपाली की कार दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के अनुसार मालारानी ग्रामीण नगर पालिका के खंडाह से संधीखर्क की ओर आ रही भारतीय नंबर की कार अनियंत्रित हो गई और अरघाखांची के सांधिखर्क नगर पालिका 11 ढ़ुंगे देउराली में सड़क से करीब 800 मीटर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। पहले जानकारी मिली की कार में दो लोग सवार थे, लेकिन अब तक केवल एक ही शव मिला है। पुलिस का मानना है कि कार में केवल एक ही व्यक्ति था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed