फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   indian note caught on border

Siddharthnagar News: प्रतिबंधित नोट भी भेजे जा रहे नेपाल में

Thu, 12 Oct 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
indian note caught on border
फोटो--
विज्ञापन

-कैरियर के माध्यम से झोले में भेजे थे 27.50 लाख रुपये भारतीय नोट
-खुनुवा बॉर्डर पर दो स्थानों पर बरामद हुए भारतीय नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल में प्रतिबंधित हो चुके भारतीय नोटों की तस्करी हो रही है। एसएसबी और पुलिस के छापे में बुधवार को खुनुवां बॉर्डर पर प्रतिबंधित नोट बरामद हुए। सुरक्षा एजेंसियां भी मंथन कर रही हैं कि जो नोट नेपाल में प्रतिबंधित हो चुके हैं। ये नोट नेपाल में सिर्फ कागज के टुकड़े हैं। इसके बावजूद इन नोटों को आखिर क्यों भेजा जा रहा है। इसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बुधवार को अवैध रूप से नेपाल भेजे जा रहे भारतीय नोटों को बरामद किया गया। दो स्थानों पर नोट पकड़े गए और दोनों मामलों में आरोपियों को खुनुवां बॉर्डर पर ही पकड़ा गया। नेपाल में 100 रुपये से बड़े भारतीय नोटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बैंकों में नेपाली और भारतीय मुद्रा के आदान-प्रदान के काउंटर पर भी अब 100 रुपये के ही नोट चलन में हैं।
विज्ञापन

खुनुवा बॉर्डर पर कैरियर के पास मिले झोले में 500 रुपये के 5500 नोट पकड़े गए जो कि 27.50 लाख रुपये हो गए। दूसरे मामले में भी 200 और 500 के नोटों के 60 हजार रुपये के भारतीय नोट पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में नेपाल सरकार ने संभवत: तस्करी पर नियंत्रण के लिए बड़े नोटों पर रोक लगा दी। नेपाल में बड़े नाेटों क साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा रही है। नेपाल में सतही काउंटर में 50 और 100 रुपये के बदले ही नेपाली नोट मिल सकते हैं।
यही कारण है कि नेपाल बॉर्डर पर पहुंचने वाले भारतीय या अन्य विदेशी पर्यटक भी सतही काउंटर पर नोट बदलते हैं तो नेपाल में प्रवेश करते हैं।

तस्करी के लिए बड़े नोटों का खेल
भारत-नेपाल के सभी बॉर्डर पर नोटों की तस्करी का खेल चल रहा है। कारण यह कि बड़े नोट को नेपाली तस्कर भारत में लेकर आते हैं। उनके नोटों का बंडल बड़ा नहीं होता है। खुनुवा बॉर्डर के एक दुकानदार ने बताया कि तस्करी में सारा खेल तो नोटों का ही है। धंधेबाज जब इशारा करते हैं तो नोटों की खेप पहुंच जाती है। इसके बदले कैरियर को 100 रुपये ही मिलते हैं, जबकि केस कैरियर पर ही होता है। एक व्यक्ति ने कहा कि भारतीय सीमा पर भी नोट बदलने का खेल हो रहा है।


खुनुवा बॉर्डर से ही गई थी सीमा हैदर
भारत-नेपाल के खुनुवां बॉर्डर से ही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के जाने की खबर आई थी तो यह बॉर्डर चर्चा में आया था। उसके बाद बॉर्डर क्षेत्र के सभी चेक पोस्ट पर सख्ती बढ़ा दी गई। इसी सख्ती का नतीजा है कि बॉर्डर पर अवैध रूप से भेजे जा रहे नोट और कपड़े पकड़े जा रहे हैं।

खुनुवा बॉर्डर पर बरामद हुए 60 हजार रुपये भारतीय नोट
खुनुवां। खुनुवां बॉर्डर के पिलर संख्या 556 के सामने एसएसबी चेक पोस्ट पर जवानों ने बुधवार को चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल सीमा में जाते समय एक युवक के पास से भारतीय मुद्रा 60,000 रुपये बरामद किया। चेक पोस्ट पर हर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही थी। इसी बीच एक युवक से पूछताछ की जा रही थी। वह कुछ सहमा तो चेक पोस्ट पर तैनात जवानों को शक हुआ। तलाशी ली गई तो उसके पास से भारतीय मुद्रा बरामद हुई। जवानों की पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी यशोधरा गांव पालिका के गांव मुड़िला थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु, नेपाल बताया। बरामद भारतीय मुदा के साथ युवक के विरुद्ध 11 कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई कर खुनुवां कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। चेक पोस्ट पर चेकिंग में एएसआई ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल तुलेश्वर तांति, रंजन कुमार झा, महिला कांस्टेबल सी चंद्रा शामिल रहीं। संवाद



वर्जन
भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। अवैध रूप से भेजे जा रहे सामान को जब्त किया जा रहा है।


-शक्ति सिंह, डिप्टी कमांडेंट, एसएसबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed