फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indian Farmers Association had been picketing the Collectorate

भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया

Tue, 09 Aug 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Indian Farmers Association had been picketing the Collectorate
protest for tower removal - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसमें किसानों को लागत के अनुरूप मूल्य देने सहित आठ सूत्रीय मांग पत्र को डीएम को देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र दोंनों की सरकारें किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आज किसानों के साथ हर जगह शोषण किया जा रहा है। लागत के अनुरूप किसानों के उपज का मूल्य निर्धारण किया जाए। कृषि को योग्य भूमि को बंधक रखकर कर्ज लेने वाले किसानों का कर्जा न दे पाने की स्थिति में जमीन की नीलामी व्यवस्था को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

कृषि कार्य करने के लिए घर निकलने वाले किसान के साथ कि प्रकार की दुर्घटना हो तो उसे पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। किसानों द्वारा चलाए जा रहे नलकूपों को भारमुक्त किया जाए जिस प्रकार अन्य राज्यों में किया गया है। किसानों को पौधरोपण करने के लिए फलदार पौधे की निशुल्क व्यवस्था की जाए। नहरों का पानी सभी खेतों तक पहुंचे इसके लिए साइफन, रेगुलेटर, नाली की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों को रोशन तथा अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। बाढ़ से नुकसान हुए फसलों का मुआवजा दिया जाए। आगजनी में गेहू़ं जली हुई फसल का अभी तक क्षतिपूर्ति नहीं मिला है जल्द किसानों का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो सड़क पर उतर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र चौधरी, जर्नादन प्रसाद पाठक और ओमप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed