फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News Keralam IMD orange alert Delhi NCR UP Rainfall other States Monsoon and Mausam Samachar

Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश, उत्तराखंड-केरलम में IMD का अलर्ट; चीन की 15 नदियों में उफान से हाहाकार

Tue, 25 Aug 2026 05:44 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 25 Aug 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
Weather News Keralam IMD orange alert Delhi NCR UP Rainfall other States Monsoon and Mausam Samachar
राज्यों में तेजी से बदल रहा मौसम - फोटो : पीटीआई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरलम के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी मानसून ट्रफ का असर बना रहेगा। इस दौरान मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की और कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश होगी।

विज्ञापन


केरल में मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 24 घंटों में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, पलक्कड़ और कासरगोड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर तक भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार के लिए पठानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम को येलो अलर्ट पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मंगलवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। राज्य के पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी सलाह

मौसम विभाग और आपदा राहत एजेंसी के अधिकारियों ने भूस्खलन, मिट्टी धंसने और अचानक बाढ़ वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। उन्होंने तेज हवाओं से पेड़ों, बिजली के खंभों और अन्य ढांचों के उखड़ने या क्षतिग्रस्त होने की चेतावनी भी दी। भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। मौसम चेतावनी वापस लेने तक झरनों, जल निकायों और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें।

राष्ट्रीय राजधानी में बारिश और आंधी

इससे पहले सोमवार को केरलम और दिल्ली के कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। झमाझम बारिश और आंधी से सोमवार को राजधानी तरबतर हो गई। इस दौरान लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पूरे दिन रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहीं। सेंट्रल, ईस्ट, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली में मौसम सुहावना हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। दोपहर में सड़कें लबालब हो गईं और आईटीओ समेत दिल्ली में जगह-जगह जाम से वाहन चालक भी हलकान हुए।

कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

केरलम और दिल्ली-एनसीआर के अलावा सोमवार को उत्तराखंड में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। यमकेश्वर में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चोरगलिया में 29 मिलीमीटर और चालथी में 26 मिलीमीटर वर्षा हुई। पोखरी में 21 मिलीमीटर, काशीपुर और रिखणीखाल में 19-19 मिलीमीटर बारिश हुई। कनालीछीना में 18.5 मिलीमीटर, देहरादून में 8.5 मिलीमीटर और नैनीताल में 8 मिलीमीटर बारिश हुई।

चीन के किन इलाकों में बारिश के आसार

भारत के बाहर भी मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तूफान नारा के कारण चीन के दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र और उत्तरी वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। तेज बारिश से बुनियादी ढांचे और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। चीन में बाढ़ के बढ़ते पानी के कारण 54 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इनमें 8,087 लोगों को आपातकालीन शिविरों में रखा गया है। वहीं, वियतनाम में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 4,300 से अधिक परिवारों को विस्थापित होना पड़ा। मौसम अधिकारियों के मुताबिक, नारा ब्यूबू गल्फ में बना हुआ है और इसके सीधे तट से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तरी इलाकों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। चीन में 15 नदियों का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर पहुंच गया। गुआंग्शी, ग्वांगडोंग, हैनान और फुजियान में बुधवार तक भारी बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed