{"_id":"654547eee0a5bae44e028af6","slug":"indian-arrested-with-20-kg-silver-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7628-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में 20 किलो आभूषण के साथ भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में 20 किलो आभूषण के साथ भारतीय गिरफ्तार
Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की विराटनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया, छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/खुनवां। सीमा से सटे नेपाल की विराटनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भारतीय मूल के एक आभूषण कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस छानबीन में जुटी हुई।
नेपाल के विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी 11 पिचरा में एक आभूषण की दुकान पर बृहस्पतिवार को पुलिस, राजस्व, प्रशासन और सीमा शुल्क कार्यालय की टीम ने छापा मारा। मौके से 20 किलो सोने और चांदी के आभूषणों के साथ मालिक विश्वजीत जाना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, बरामद आभूषणों में अधिकतर चांदी के हैं। कोशी राज्य पुलिस कार्यालय मोरांग जिला पुलिस कार्यालय, आंतरिक राजस्व कार्यालय, सीमा शुल्क कार्यालय और जिला प्रशासन कार्यालय की एक संयुक्त टीम सोने की दुकान पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि जब्त किए गए सोने और चांदी की बाबत कोई वैध कागजात ज्वेलर नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
मोरांग के पुलिस अधीक्षक दीपक पोखरेल ने बताया कि विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी-11 पिचरा में पशुपति ज्वेलर्स पर छापेमारी के दौरान अवैध सामग्री और सोने-चांदी से बने आभूषण बरामद किए गए। आंतरिक राजस्व निदेशक स्तर से जांच कराई जा रही है।
बताया कि ज्वेलर्स के यहां से जब्त माल का वजन करने के बाद जब्ती का वास्तविक ब्योरा आएगा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विश्वजीत है। वह सीमा शुल्क से बचकर आभूषण और सामान बेच रहा है। बरामद आभूषण में सोने-चांदी के कंगन, प्लेट, सोने की अंगूठी, लैंप, लोटा, भगवान की मूर्तियां, टीकादानी आदि सामान बरामद हुए हैं। नेपाल पुलिस छानबीन कर रही है।