फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India under the leadership of Narendra Modi towards becoming Vishwa Guru

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर : अखिलदेव

Mon, 03 Apr 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
India under the leadership of Narendra Modi towards becoming Vishwa Guru
भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र के यु
सिद्धार्थनगर। कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर तत्पर है। ये बातें युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अखिल देव त्रिपाठी ने भाजपा के जिला कार्यालय पर कही।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यक्रम यूथ-20 चौपाल व सम्मेलन एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के बैठक आयोजित हुई। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री अखिल देव त्रिपाठी ने कहा कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में 400 यूथ- 20 चौपाल आयोजित होगी। जो प्रत्येक विधानसभा होगी। इसी क्रम में युवा मोर्चा मंडलों को सशक्त बनाने के लिए मंडल सशक्तिकरण अभियान भी आयोजित होगा। भाजयुमो नगर निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि सभी युवा कार्यकर्ता निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। जिला महामंत्री प्रिंस गुप्ता के संचालन में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय, अनुराग पाठक, राहुल गुप्ता, महामंत्री नीरज मणि त्रिपाठी, मंत्री अभिषेक शुक्ला, अरविंद त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, अंशुमान त्रिपाठी, रामस्वरूप अग्रहरी, नवल किशोर मिश्र, रजनीश पासवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed