फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India-Nepal border alerts, military exercises

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, सैन्य अभ्यास शुरू

Thu, 11 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal border alerts, military exercises
अलीगढ़वा बार्डर पर पेट्रोलिंग करते एसएसबी के जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट बढ़ा दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद सुरक्षा बल चौकस हो गए हैं। खुली सीमा के रास्ते अराजक तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए छह दिनों तक विशेष सैन्य अभ्यास और 24 घंटे चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा से गुजरने वाले हर वाहन और व्यक्ति की सघन तलाशी भी की जाएगी। चुनिंदा स्थानों पर सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। 
विज्ञापन

 नेपाल से लगती जिले की 68 किमी लंबी सीमा खुली होने के कारण अराजक तत्वों की घुसपैठ का खतरा बना रहता है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों ने इस सीमा को अति संवेदनशील घोषित किया है। इसके बाद सीमा क्षेत्र में तैनात एसएसबी ने निगरानी कड़ी कर दी है। खुली सीमा पर चप्पे-चप्पे पर एसएसबी के जवान पेट्रोलिंग कर  रहे हैं। बॉर्डर की ओर जाने वाले हर रास्ते, हर स्थान पर सघन चेकिंग करने व सीमा पार से आने वाले  हर व्यक्ति पर पैनी निगाह रखने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन

10 से 16 अगस्त चलने वाले विशेष जांच के दौरान सैन्य अभ्यास भी होगा। कुछ स्थानों पर गुप्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जो घुसपैठ को नाकाम करेंगे। बार्डर के पास लगे पिलरों के इर्द-गिर्द सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। इससे स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी प्रकार  की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के पीआरओ ओपी साहू ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण मौहाल में संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध दिखने पर जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। 
 भारत-नेपाल से लगने वाली 68 किलो मीटर की खुली सीमा पर संदिग्धों की घुसपैठ के कई मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2013 में भारत के मोस्ट वांटेड व लश्कर-ए-तैयबा के सह संस्थापक बम गुरु के नाम से चर्चित अब्दुल करीम उर्फ टूंडा की गिरफ्तारी उतराखंड में हुई, लेकिन पूछताछ में बढनी से सटे नेपाल के कृष्णानगर से उसके तार जुड़े मिले थे।

उसने नेपाल में रहकर अपने नेटवर्क चलाने के बारे में भी पूछताछ में कबूल किया था।उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही सीमा संवेदनशील घोषित कर दी गई और सीमा पर सतर्कता बढ़ा दिया गया था। देश में कहीं भी आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटेे बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में कई स्थान अतिसंवेदनशील हैं, जहां से कुख्यात आतंकियों को पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed