फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   incrochmant only in paper

...ऐसे अतिक्रमण हटाने में सिद्धार्थनगर बना अव्वल

Mon, 11 Dec 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 11 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
incrochmant only in paper
कम्हरिया गांव में खाली करवाए गए जमीन पर पिलर लगाकर किया गया कब्जा। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। प्रदेश में अवैध कब्जा मुक्त कराने की सूची में भले ही जिला अव्वल बन गया हो, लेकिन धरातल पर सच्चाई इससे इतर है। आत्ममुग्धता से ओतप्रोत अधिकारी अभी तक सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं करा पाए हैं। ग्राम अमौना में चारागाह पर अवैध कब्जा है। बहेरिया गांव के सरकारी तालाब को कुछ लोगों ने कब्जे में ले रखा है। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद भी प्रशासन ऐसी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं करा पा रहा है। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की लिस्ट में जिला नंबर वन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पीएम का जिला वाराणसी व सीएम का गोरखपुर सूची में मीलों पीछे छूट गया, लेकिन डुमरियागंज तहसील की तस्वीर ही उलटी है। यहां अदालत से भूमि पर कब्जा हटाने का आदेश पारित होता है, लेकिन प्रशासन उसका अनुपालन नहीं करा पा रहा। इस संबंध में तहसीलदार डुमरियागंज शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायत या कोई मामला संज्ञान में आता है तो प्रशासन संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगा। अवैध कब्जा की भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।  ग्राम बहेरिया में सरकारी तालाब पर एक व्यक्ति ने मिट्टी पाट अवैध कब्जा कर रखा है। शौचालय का टैंक भी बनवा लिया। ग्राम निवासी रामदास ने अवैध कब्जे की शिकायत तहसीलदार से किया। जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन

तत्कालीन तहसीलदार ने सरकारी जमीन से बेदखली का आदेश भी कर दिया, लेकिन अभी तक अनुपालन नहीं हो सका। गांव अमौना तिवारी, मरवटिया व पेड़रिया को मिला कर एक ग्राम पंचायत है। ग्राम मरवटिया व अमौना तिवारी में राम पंचायत ने पशुचर की करीब 50 बीघा भूमि छोड़ रखी है। गांव के कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है। ग्राम के गिरिजेश प्रसाद ने डीएम से इसकी शिकायत की। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम सेमरा बनकसिया में सरकारी तालाब पर एक युवक ने कब्जा कर लिया है। ग्राम निवासी ओमप्रकाश शुक्ला ने प्रशासन से मामले की शिकायत किया। मामला हाईकोर्ट तक गया। न्यायालय ने सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसी तरह ग्राम हिजुरा के चारागाह की जमीन पर आधा दर्जन पक्का निर्माण हो गया। हाईकोर्ट ने सरकारी जमीन को खाली कराने का निर्देश दिया लेकिन प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed