फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased prices of black pepper, cumin and small cardamom

Siddharthnagar News: काली मिर्च, जीरा और छोटी इलाइची के बढ़े दाम

Tue, 29 Aug 2023 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Increased prices of black pepper, cumin and small cardamom
जीरा 300 से 600 से तो काली मिर्च 250 से 400 रुपये किलो बिक रही है
विज्ञापन


सब्जियों की कीमत घटी तो महंगे हो गए मसाले
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सब्जियों की कीमतों में गिरावट से लोगों ने जहां राहत की सांस ली हैं, वहीं मसाले और दालों की कीमतों में उछाल ने लोगों को चिंतित कर दिया है। टमाटर की कीमत गिरी तो तड़का लगाने के लिए जीरा महंगा हो गया। लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई से परेशान किचन का जायका बिगड़ रहा है, समान खरीदने में लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

मसालों के साथ-साथ दालों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक महीने में ही कीमतों में काफी अंतर आया है। अरहर दाल जुलाई में 140 रुपये किलो थी, जो अब 160 रुपये प्रति किलो बिक रही है। नगर के राजू जायसवाल कहते हैं कि इधर खाद्य पदार्थों के मूल्य में वृद्धि हुई है। सबसे अधिक जीरे का मूल्य बढ़ा है। दाल में तड़का लगाना हो या फिर सब्जी पकानी हो तो जीरा चाहिए। इसकी कीमत 300 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 600 रुपये हो गई है। काली मिर्च भी तीखी हो गई है। पहले 250 रुपये किलो थी और अब 400 रुपये प्रति किलो बिक रही है। लौंग भी लोगों को झटका दे रही है। यह 900 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1200 और लाल मिर्च 240 से 300 रुपये बिक रही है। अधिक परेशानी लोगों को जीरा और काली मिर्च के मूल्य बढ़ने से हो रही है, यह लगभग सभी सब्जियों में प्रयोग होता है। वार्ड 13 की गीता साहू कहती हैं कि इस तरह से मूल्य में वृद्धि से काफी दिक्कत हाेती है। वार्ड 12 की अनुराधा गुप्ता कहती हैं कि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो रहा है, हर समय जरूरत के सामान में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन



समान रुपये प्रति किलो
जुलाई अगस्त
अरहर दाल 140 160
मूंग दाल 120 130

चना दाल 60 65

मटर दाल 55 60

आटा 28 32

काबुली चना 120 130

चावल बासमती 100 120

बेसन 80 90

जीरा 300 600

सौंफ 250 350

काली मिर्च 350 600

छोटी इलाइची 1200 1800

लौंग 900 1200

सूखा मिर्च 240 300

धनिया 95 120

हल्दी 140 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed