फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased demand for pearl and silk rakhis.

Siddharthnagar News: मोती और रेशम वाली राखियों की बढ़ी मांग

Tue, 18 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for pearl and silk rakhis.
- राखी में भी ट्रेंड का रंग, बहनों की पहली पसंद बनीं स्टाइलिश राखियां
विज्ञापन

- बच्चों के लिए कार्टून डिजाइन भी पसंद
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन करीब आते ही बाजार में इस बार डिजाइन और स्टाइल का ट्रेंड साफ दिखाई देने लगा है। बहनें अब केवल पारंपरिक मौली या साधारण धागे वाली राखी तक सीमित नहीं हैं। भाई की उम्र, पसंद और व्यक्तित्व के हिसाब से राखी चुनने का चलन बढ़ा है। गांधीनगर बाजार में सजी दुकानों पर रेशम के धागे, मोती, स्टोन और आकर्षक सजावट वाली राखियां ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून और खिलौने की डिजाइन वाली राखियों की भी मांग है।
नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज, इटवा, बढ़नी, शोहरतगढ़ आदि बाजारों में दुकानदारों ने इस बार राखियों की डिजाइन में काफी विविधता रखी है। एक ही दुकान पर साधारण से लेकर डिजाइनर राखियों तक कई विकल्प उपलब्ध हैं। कुछ राखियों में छोटे मोती और रंगीन स्टोन लगाए गए हैं तो कुछ में हल्की सजावट के साथ पारंपरिक अंदाज बरकरार रखा गया है। ग्राहक बजट और पसंद के अनुसार राखियां चुन रहे हैं।
विज्ञापन

राखी खरीदने पहुंच रहीं युवतियों में भाई की पसंद को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। छोटे भाइयों के लिए कार्टून और खिलौने वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। युवाओं के लिए कम सजावट वाली स्टाइलिश राखियों की मांग है। वहीं, बड़े भाइयों के लिए रेशम के धागे और हल्के मोती वाली राखियां खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेतरी बाजार के अनुपम, मोहित, फिरोज आदि दुकानदारों का कहना है कि पहले ग्राहक एक-दो डिजाइन देखकर राखी खरीद लेते थे लेकिन अब कई डिजाइन देखने के बाद पसंद तय कर रहे हैं। खासकर युवतियां राखी के रंग और डिजाइन को लेकर ज्यादा सजग हैं। कुछ ग्राहक पहनावे और पसंद के रंग के हिसाब से भी राखी चुन रहे हैं।

स्थानीय राखियों को भी मिल रही जगह
शहर में बाहर से आई डिजाइनर राखियों के साथ स्थानीय स्तर पर तैयार राखियां भी बिक रही हैं। रेशम के धागे से बनी राखियों की कीमत कम होने के कारण सामान्य परिवार के लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। इनमें पारंपरिक रूप के साथ हल्की आधुनिक सजावट भी की गई है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, कम कीमत वाली राखियों की मांग हमेशा बनी रहती है। वहीं कुछ ग्राहक त्योहार के लिए खास राखी खरीदना पसंद करते हैं। इसी कारण दुकानों पर अलग-अलग कीमत और डिजाइन की राखियां रखी गई हैं।

राखी के साथ गिफ्ट की भी तैयारी
राखी बाजार के साथ गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बहनें राखी के साथ भाइयों के लिए उपहार भी तलाश रही हैं। पर्स, बेल्ट, कपड़े, घड़ी, कॉस्मेटिक सामान, चॉकलेट और अन्य उपयोगी वस्तुओं के गिफ्ट पैक बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने रक्षाबंधन को देखते हुए स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। उनका अनुमान है कि त्योहार से एक-दो दिन पहले बिक्री में तेजी आएगी। मिठाई की दुकानों पर भी सूखी मिठाई और पैकिंग वाले गिफ्ट पैक की तैयारी की जा रही है।


अंतिम दिनों में और बढ़ेगी खरीदारी
अभी शुरुआती खरीदारी शुरू हुई है। कई लोग पहले ही राखी खरीदकर रख रहे हैं जबकि बाहर रहने वाले भाइयों को राखी भेजने वाली बहनें भी खरीदारी कर रही हैं। दुकानदारों के मुताबिक त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ बढ़ेगी और डिजाइनर राखियों की मांग में भी तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed