फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased demand for cotton and chikan embroidered kurtas

Siddharthnagar News: कॉटन और चिकन कढ़ाई वाले कुर्तों की बढ़ी मांग

Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for cotton and chikan embroidered kurtas
भारतभारी। ईद के त्योहार को लेकर डुमरियागंज क्षेत्र के बाजारों में रौनक लौट आई है। त्योहार की तैयारियों के बीच लोग परिवार के साथ बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कपड़ों और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। खासकर युवाओं और बच्चों में नए फैशन के कुर्ता-पायजामा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रमुख बाजार डुमरियागंज, हल्लौर, बेवा चौराहा, बयारा, मोतीगंज और भारतभारी समेत अन्य बाजारों में सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो जाता है। दोपहर होते-होते बाजारों में भीड़ काफी बढ़ जाती है और देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन

बाजारों में महिलाओं, युवतियों और युवाओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अपने परिवार के लिए नए कपड़े, बच्चों के लिए आकर्षक परिधान और ईद से जुड़ी अन्य वस्तुएं खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए भी बाजार में रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन के कुर्ता-पायजामा उपलब्ध हैं, जिन्हें अभिभावक बड़े उत्साह के साथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सरफराज का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में खरीदारी में तेजी आई है। जैसे-जैसे ईद का त्योहार नजदीक आएगा, बाजारों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार के चलते व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं खरीदारों का कहना है कि ईद आपसी भाईचारे और खुशियों का पर्व है। ऐसे में लोग पूरे उत्साह के साथ इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बाजार में कॉटन कुर्ता-पायजामा 400 से 800 रुपये, चिकन कढ़ाई 800 से 1000 और डिजाइनर कुर्ता-पायजामा एक हजार से पंद्रह सौ रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed