{"_id":"57448fd84f1c1bba7d69163a","slug":"increase-was-reached-motorcycle-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़नी पहुंची साइकिल रैली का स्वागत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़नी पहुंची साइकिल रैली का स्वागत हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी में एसएसबी की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, राष्ट्रीय एकता जैसे मुद्दों पर जनचेतना लाने के लिए एसएसबी की साइकिल रैली मंगलवार को रवाना हुई। 16 मई को लखीमपुर खीरी के पलिया घाट से शुरू हुई रैली 25 मई को महराजगंज के पिपरा ठूठीबारी में पहुंचकर समाप्त होगी।
साइकिल रैली में शामिल 29 जवानों की टोली ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों को सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर जागरूक किया। कांस्टेबल मोंटू प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह बंधुत्व राष्ट्रीय एकता साइकिल रैली सिरसिया, डगमगरा, जरवा, चंदनपुर, मजगवा, मलगहिया होते हुए बढनी पहुंचा।
यहां रैली में शामिल जवानों का जोरदार स्वागत किया गया। सभासद सतीश शर्मा, सगीर खाकसार, कस्टम अधीक्षक एके सिंह, नेपाल की थ्री ऐंजल संस्था की सोनम गुरूंग, डिप्टी कमांडेंट जनार्दन मिश्रा, एसी गौरव कुमार सिंह, एसआई गोविंद लाल आदि ने जवानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
यहां से रैली सेमरहवा कैंप के लिए रवाना हुई। सेमरहवा में ग्राम प्रधान गयासुद्दीन के नेतृत्व में खलकुल्ला, वी.श्रीवास्तव, डिप्टी कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने विस्तृत जानकारी के साथ मुख्यालय से आए ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ नामक लघु पुस्तिका का वितरण किया।
यहां से रैली को झंडी दिखाकर महादेव बुजुर्ग कैंप के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेपाल सीमा चौकी प्रभारी रमेश गुरुंग, नेपाल के पीआरसी संस्था के भूमिराज भट्टराई, सागर मोदनवाल, पूर्व प्रधान जैकरन, गोरखनाथ, इकरामुल हक, वकील अहमद, सेमरहवा कैंप प्रभारी संजय दास, सुरेंद्र सिंह, जीवानंद राय, जौहर लाल आदि मौजूद रहे। संचालन एसआई इंद्र सिंह ने किया।