फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increase in patients suffering from stomach ache, acidity and fungus infection

Siddharthnagar News: पेट दर्द, एसिडिटी व फंगस संक्रमण के बढ़े मरीज

Mon, 17 Jun 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 17 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Increase in patients suffering from stomach ache, acidity and fungus infection
पीएचसी बिजौरा, तरहर व सोहना में 78 मरीजों ने कराया इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 78 मरीजों का इलाज कर लू से बचाव की सलाह दी गई। इस दौरान पेट दर्द, एसिडिटी, फंगस संक्रमण आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

पीएचसी तरहर में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने 23 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाएं दी। पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने कुल 26 मरीजों, पीएचसी सोहना में डॉक्टर के अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट प्रभुनाथ तिवारी ने 29 मरीजों का इलाज कर जरूरी सुझाव दिया। इस दौरान डॉ. बृजेश सिंह, अंबुज श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, अश्वनी अग्रहरी, प्रिंस पांडेय, लल्ला प्रसाद, मनोज मिश्रा, रवींद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घोसियारी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी में फार्मासिस्ट नूरुल हसन ने बताया कि इस समय डिहाइड्रेशन बुखार व चर्म रोग के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। दोपहर दो बजे तक कुल 20 मरीजों को दवा के साथ गर्मी से बचने के लिए ओआरएस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
दंत रोग चिकित्सक ने मरीजों का किया उपचार
डुमरियागंज। कस्बा स्थित न्यू पीएचसी पर मुख्य चिकित्सक की अनुपस्थिति में दंत रोग चिकित्सक डॉ. राम प्रजापति ने 15 मरीजों की जांच कर दवा दी। जिनमें अधिकांश दादा, खुजली, उल्टी, दस्त और खांसी-जुकाम के मरीज रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed