फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Income Tax raids at BJP leader's house in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता के घर पर आयकर का छापा

Tue, 18 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Income Tax raids at BJP leader's house in Siddharthnagar
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हेमंत जायसवाल के आवास सहित छह प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीमों ने छापामार कार्रवाई की। करीब 10 घंटे की पड़ताल में चल-अचल संपत्ति के रिकार्ड खंगाले गए। कुछ दस्तावेज जांच टीमों ने कब्जे में भी लिए हैं।
विज्ञापन

आयकर अफसरों व कर्मचारियों का दल सुबह आठ बजे फोर्स के साथ हेमंत जायसवाल के स्टेशन रोड स्थित आवास में दाखिल हुआ। इसी वक्त पर अन्य टीमों ने फरेंदा रोड स्थित पेट्रोल पंप, डुमरियागंज स्थित गैस एजेंसी, भड़रिया के पेट्रोल पंप व शराब की दुकान को जांच के दायरे में ले लिया। जांच टीमों ने घर के सदस्यों व प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के फोन कब्जे में लेकर हर किसी की आवाजाही रोक दी।
विज्ञापन

जांच जारी रहने तक हर परिसर के बाहर पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। 
सूत्र बताते हैं कि शाम छह बजे तक चली कार्रवाई में टीमों को काफी नकदी और संपत्ति के ऐसे प्रमाण मिले, जिनके बारे में परिवार के लोग स्पष्ट ब्यौरा नहीं दे सके। बैंकों के खाते-लॉकर व नगर पंचायत का खाता भी जांच की जद में रहा। चर्चा है कि वाराणसी के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व वाली आयकर टीमों ने करीब 10 घंटे की पड़ताल में कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed