फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In this way, the dam will become even more dilapidated

ऐसे तो और भी जर्जर हो जाएगा बांध

Mon, 30 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
In this way, the dam will become even more dilapidated
ऐसे तो और भी जर्जर हो जाएगा बांध
विज्ञापन

डुमरियागंज। राप्ती नदी के बाढ़ के पानी और तेज बारिश से डुमरियागंज-बैदौला-बजंरहवा बांध में हुए रेनकट के गड्ढों को भरने में ठेकेदार की ओर से आपदा में भी अवसर तलाशने जैसा काम करवाया जा रहा है। बंधे पर बने सड़क किनारे गड्ढों को भरने में भारी लापरवाही बरती जा रही है। इससे बांध की दशा ठीक होने के बजाए और भी जर्जर हो जाएगा।
वर्तमान समय में पूरा डुमरियागंज तहसील क्षेत्र बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग बाढ़ पीड़ितों के मदद को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में राहगीरों को कोई परेशानी न हो और पानी के दबाव में बांध न कटे, उसके लिए सिंचाई विभाग डुमरियागंज-बैदौला-बजंरहवा बांध में हुए रेनकट को भरवा रहा है। मगर रेनकट को भरवाने का काम करने वाला विभागीय ठेकेदार की ओर से जमकर अनियमितता बरती जा रही है। जिस जगह पर गड्ढे को भरना है, उसी से कुछ ही दूरी पर बांध को ही खोदकर उसके मिट्टी को बोरे में भरकर पाटा जा रहा है। इतना ही नहीं गड्ढे को पूरा पाटने के बजाए जुगाड़ कर केवल सड़क किनारे ही बोरियों को टिका कर काम को इतिश्री कर दी जा रही है।
विज्ञापन

इससे एक ओर जहां बांध के गड्ढे को पाटा जा रहा है तो दूसरी ओर बांध की मिट्टी खोदकर उसे जर्जर भी किया जा रहा है। नगर जीतेंद्र कुमार, सुहेल अहमद, पप्पू, राजेश, गणेश आदि ने कहा कि इस तरह से किए जा रहे मानक विहीन काम को रोकवाने के साथ ही बांध की मिट्टी खुदवाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि अगर स्थानीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देंगे तो वे इसकी शिकायत डीएम और सीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बांध मरम्मत कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। अगर काम में अनियमितता हुई तो यह पूरे नगर को मुसीबत में डाल सकता है। मैं खुद मरम्मत का निरीक्षण करूंगा। लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई करवाई जाएगी। डुमरियागंज एसडीएम त्रिभुवन ने कहा कि अगर ऐसा किया जा रहा है तो बहुत गलत है। संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से बात कर इसकी जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed