{"_id":"6804e8e309d45865da0d0d10","slug":"in-siddharthnagar-the-body-of-wife-was-found-hanging-from-a-noose-there-was-a-dispute-with-husband-at-night-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक दिन पहले की रात में दंपत्ति में हुआ विवाद, सुबह पत्नी का फंदे से झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक दिन पहले की रात में दंपत्ति में हुआ विवाद, सुबह पत्नी का फंदे से झूलता मिला शव
Sun, 20 Apr 2025 06:00 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:00 PM IST
सार
मृतका के मायके वाले सूचना मिलते ही सेमरा पहुंचे। पिता गिरपरन अपने बेटी को मारकर लटका देने का आरोप लगाते हुए रोने लगे। इतने में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम सेमरा में बीती रात किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। रविवार की सुबह 23 वर्षीय पत्नी संगीता पासवान का शव कमरें में फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके पति धर्मेंद्र पासवान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मृतका के मायके वाले सूचना मिलते ही सेमरा पहुंचे। पिता गिरपरन अपने बेटी को मारकर लटका देने का आरोप लगाते हुए रोने लगे। इतने में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। मृतका का मायका ग्राम मदरहना लाला थाना बांसी है। मृतका की शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी। 5 वर्ष पूर्व बाद गवना हुआ था।
विज्ञापन
मृतका का एक दो वर्ष का एक बेटा भी है। मृतका ने आत्महत्या की या मारकर इसे लटका दिया गया है, मामला संदिग्ध है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मृतका के पति धर्मेंद्र पासवान को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन