फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In Siddharth Nagar, consultant was attacked by putting chilli powder in his eyes, Rs 2.50 lakh was looted

Siddharthnagar News: आंख में मिर्ची डाली, सिर पर लोहे की रॉड से किया हमला- संचालक से लूट ले गए 2.50 लाख रुपये

Sat, 20 Jul 2024 06:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 06:23 PM IST
सार

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढऩी कस्बे लोहियानगर में शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे ग्राहक सेवा केंद्र व किराने की दुकान करने वाले व्यापारी संग बदमाशों ने लूटपाट कर ली। घर जाते समय रास्ते में बदमाशों ने घेरकर व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर व उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर ढाई लाख लूट लिए।

विज्ञापन
In Siddharth Nagar, consultant was attacked by putting chilli powder in his eyes, Rs 2.50 lakh was looted
घायल व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढऩी कस्बे लोहियानगर में शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे ग्राहक सेवा केंद्र व किराने की दुकान करने वाले व्यापारी संग बदमाशों ने लूटपाट कर ली। घर जाते समय रास्ते में बदमाशों ने घेरकर व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर व उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर ढाई लाख लूट लिए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस व मुहल्ले वासियों ने घायल व्यापारी को इलाज के लिए बढऩी पीएचसी पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, बढऩी नगर पंचायत के लोहिया नगर निवासी राज हंस बढनी एसएसबी कैंप के सामने ग्राहक सेवा केंद्र व साथ में किराने की दुकान भी चलता है।
विज्ञापन


रोज की तरह वह दुकान देर रात दुकान बंद कर घर आता और सुबह नौ बजे दुकान खोलने जाता था। पीडि़त के मुताबिक, शुक्रवार रात लगभग साढ़े 11 के बाद दुकान बंद कर घर आ रहा था। जैसे ही रेलवे फाटक पार कर लोहिया नगर के अपने घर जाने वाले के गली में गया, तभी घात लगाए हुए कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आंख में मिर्ची का पाउडर डाल दिया और फिर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। व्यापारी राज हंस जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी के बैग में रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गया।


घायल अवस्था में राज हंस ने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद परिजन पुलिस को जानकारी दी। ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी के साथ हुए वारदात की जांच पुलिस टीम कर रही है। पीडि़त की तरफ से दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed