{"_id":"69e66bced4003353280051c7","slug":"in-case-of-any-problem-immediately-inform-the-helpline-number-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156911-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिक्कत हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिक्कत हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें
Mon, 20 Apr 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के महोखवा गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन नए कानून, साइबर अपराध सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान की जानकारी दी गई। कोतवाल मृत्युंजय पाठक की अगुवाई में मिशन शक्ति टीम के एसआई राजेंद्र यादव, कांस्टेबल रवींद्र यादव, महिला कांस्टेबल अंजू वर्मा, होमगार्ड विजय दूबे की टीम ने महिलाओं की सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए लागू योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी साझा करते हुए कहा कि आप सब निर्भीक होकर किसी भी क्षेत्र में काम करें और कहीं भी आए-जाएं यदि कही कोई दिक्कत हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर या पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपके साथ है। चौपाल में काफी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रहीं।
-- -
छात्राओं को कानून के बारे में जानकारी दी
बांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना खेसरहा के बनकटा मोड़ और कस्बा बेलौहा में सोमवार को बालिकाओं और महिलाओं को नए कानून, साइबर अपराध सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम के एसआई जियाउल्लाह और अरुण कुमार पांडेय ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए सरकार की ओर से महिलाओं के हित में लागू योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।