फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   in accident 1 doed 3 injured

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन जख्मी

Sat, 01 Feb 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
in accident 1 doed 3 injured
बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन

हादसे में घायल और मरने वाला नेपाल के हैं निवासी
घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर चौराहे के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर चौराहे पर शनिवार की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मायादेवी गांव पालिका वार्ड नंबर दो निवासी अब्दुल वफा (50) पुत्र अबू हरेरा अपनी मां जसिमुनिशा (80) को बाइक से लेकर बर्डपुर की ओर आ रहा था। वह कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चैनपुर चौराहे के पास पहुंचा था कि सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मां और बेटे के अलावा दूसरी बाइक सवार नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मायादेवी गांव पालिका वार्ड नंबर दो मनखोरिया निवासी नशीम धुनिया (23) पुत्र इब्राहिम, रामु उर्फ चव्वनी पुत्र फागू कुर्मी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अब्दुल वफा को मृत घोषित कर दिया है। उसकी मां व दो अन्य घायल युवकों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में एसओ कपिलवस्तु राधेश्याम राय ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर भी गई थी। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed