फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Important decisions taken in online meeting of Vidya Parishad

विद्या परिषद की ऑनलाइन बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

Sat, 05 Dec 2020 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Important decisions taken in online meeting of Vidya Parishad
विद्या परिषद की ऑनलाइन बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक
कोविड-19 संकट के कारण उत्पन्न अहम समस्याओं का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विवि में विद्या परिषद की ऑनलाइन बैठक में परीक्षा समिति के प्रस्ताव पर कई अहम निर्णय लिए गए। कोविड-19 संकट के कारण औसत अंक से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को परीक्षा के माध्यम से अच्छे अंक निशुल्क प्राप्त करने का अवसर दिए जाने का निर्णय लिया गया।

सिद्धार्थ विवि में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवगत कराया गया कि विगत वर्ष के अंक के आधार पर औसत अंक प्राप्त कर प्रोन्नति हुए कई विद्यार्थियों का अंक विगत वर्ष के अंक से भी कम हो गया है। ऐसे विद्यार्थियों को भी अवसर मिलेगा। सुआक्टा अध्यक्ष के पत्र पर महाविद्यालय की शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाए जाने के संबंध एक समिति बनाएं जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अब किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण छात्र मनचाहा विषय से परास्नातक कर सकते हैं। कोरोना से संक्रमित होने के कारण कुछ विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा छूट गई थी, ऐसे अभ्यर्थियों की पुन: परीक्षा कराने, बीएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर के अंक के आधार पर प्रोन्नति, एलएलबी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र पिछले सेमेस्टर के अंकों के आधार पर प्रोन्नति, बीबीए और बीएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के अंकपत्र निर्माण में आ रही कतिपय कठिनाई का निवारण, वार्षिक परीक्षा 2020 का अंक सुधार एवं बैक पेपर कराए जाने पर निर्णय, बीएड की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा को कराए जाने का निर्णय, एलएलबी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छूटी हुई ट्यूटोरियल कराए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed