{"_id":"577160ce4f1c1b5f1879b1bf","slug":"important-contribution-to-building-a-society-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज निर्माण में कन्याओं का योगदान अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज निर्माण में कन्याओं का योगदान अहम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त ट्रेनिंग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में चल रहे पांच दिवसीय शिविर में दूसरे दिन छात्राओं ने कौशल विकास का गुर सीखा। प्रशिक्षकों ने व्यक्तित्व विकास कर समाज में सकारात्मक भाव के निर्माण में सार्थक योगदान का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने बताया कि नारी जननी है। समाज निर्माण में उनका योगदान सबसे अहम है। यह शिविर नारी उत्कर्ष का एक प्राणवान प्रयोग है। इसमें आदर्श नारियों की सनातन परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए विभूतियों के व्यक्तित्व से रुबरु कराया जा रहा है, ताकि छात्राएं अपने व्यक्तित्व को उसी अनुरुप बना सकें।
समाज से अश्लीलता व फूहड़ता मिटाने के लिए योगदान को प्रेरित किया गया। प्रज्ञा गीत, प्रज्ञा अंत्याक्षरी, कविता, भजन की भी प्रस्तुति देकर छात्राओं को सजग किया गया। अशोक त्रिपाठी ने बताया कि मनुष्य में देवत्व के उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण गायत्री परिवार का संकल्प है।
विज्ञापन
इसमें कन्याएं अहम भागीदारी निभा सकती हैं। प्रशिक्षण शिविर 30 जून तक चलेगा। शिविर में कुसुम यादव, महादेव तिवारी, अंशिका, अनुराधा, प्रतिमा, शिल्पा अग्रहरि, सुषमा पांडेय, अमृता, एकता, साक्षी, तन्नू, अनुष्का श्रीवास्तव, दिव्या, प्रियंका, गरिमा, पिंकी, ज्योति, साध्वी, विजय लक्ष्मी, राजनंदिनी, प्रेमनारायण आदि मौजूद रहे।