फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If someone is beaten for spreading rumors or calling him a thief, action will be taken

Siddharthnagar News: अफवाह फैलाने या चोर बताकर किसी को पीटा तो होगी कार्रवाई

Sun, 14 Sep 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
If someone is beaten for spreading rumors or calling him a thief, action will be taken
डुमरियागज तहसील मे पत्रकार वार्ता करते एसडीएम राजेश कुमार। संवाद
सिद्धार्थनगर। चोरी की अफवाह में और राहगीरों पर हो रहे हमले को देखते हुए प्रशासन और पुलिस सख्त हो गई है। अब अफवाह फैलाकर किसी को पीटा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सभी तहसीलों में एसडीएम और सीओ ने संयुक्त बैठक की।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम कल्याण सिंह ने कहा कि चोरी की अफवाह में ग्रामीण राहगीरों को पीट दे रहे हैं। चोर-चोर के शोर में आसपास के लोग हो हल्ला शुरू कर देते हैं। दूसरे प्रदेशों से आए मजदूर भाषा के चलते पिटाई के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गूंगे, बहरे व मंदबुद्धि के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। उन्हें भी चोर समझकर ग्रामीण पिटाई कर दे रहे हैं। कानून को कोई हाथ में न ले। अगर ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। राहगीर और मंदबुद्धि पर हमला न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून हाथ में लेने वाले बख्से नहीं जाएंगे : इटवा। तहसील कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसडीएम इटवा कुणाल व सीओ शुभेन्दु सिंह ने कहा कि लोग अफवाहों से परहेज करें और किसी भी व्यक्ति पर चोर होने के संदेह में कानून अपने हाथ में न लें। बल्कि स्थानीय थाने को सूचित करें।

अफवाह पर न दें ध्यान बनाएं रखे शांति : बांसी। तहसील सभागार में एसडीएम निखिल चक्रवर्ती और सीओ मयंक द्विवेदी ने अफवाहों को रोकने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को प्रेस वार्ता किया। दोनों अधिकारियों ने वर्तमान हालात की चर्चा करते हुए कहा कि अफवाहों को बिना पुष्टि के आगे प्रसारित न करें। कहीं कोई अनजान व्यक्ति या संदिग्ध मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed