फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If children are not found in dress, action will be taken against BEO and headmaster.

Siddharthnagar News: ड्रेस में नहीं मिले बच्चे तो बीईओ व प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई

Wed, 09 Oct 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
If children are not found in dress, action will be taken against BEO and headmaster.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने पीएम श्री स्कूल में आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की समीक्षा की। पीएम श्री स्कूल में निर्माण कार्यों की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय से व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी बच्चों के पास प्रत्येक दशा में स्कूल ड्रेस, जूता मोजा उपलब्ध होना चाहिए, नहीं तो संबंधित बीईओ और प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं जिन भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें हैंडओवर कराकर संचालित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि थर्ड पार्टी की सत्यापन आख्या प्रत्येक बिंदुओं पर आने के बाद हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बाल वाटिका के निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। बीएसए व सभी बीईओ को निर्देशित किया कि वह भ्रमणशील रहकर नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति भी होना चाहिए। सभी स्कूलों में बेंच, पेयजल, बाउंड्रीवाल, शौचालय आदि पूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed