फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Identify sensitive and highly sensitive polling booths

Siddharthnagar News: संवेदनशील, अति संवेदनशील पोलिंग बूथ को करें चिन्हित

Wed, 28 Feb 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Identify sensitive and highly sensitive polling booths
डुमरियागंज। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें तहसील क्षेत्र के संवेदन, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करने और संदिग्ध और अराजक तत्वों को चिन्हित कर पाबंद करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि लोकसभा का चुनाव बहुत करीब है। मतदान को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी मतदान के केंद्रों पर सभी सुविधाएं बेहतर बनाई जाए। पोलिंग बूथ जहां पर रैंप नहीं है उनका निर्माण किया जाए। जहां पर टूट गया है, उसकी रिपेयरिंग करके रिपोर्ट प्रेषित की जाए। संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ को चिन्हित करके संदिग्ध अराजक तत्वों को शांतिभंग में पाबंद करने की करवाई पुलिस शुरू कर दे। इससे मतदान शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। इस दौरान सीओ अखिलेश वर्मा, नायब तहसीलदार महबूब आलम, बीडीओ अमित सिंह, निर्वाचन लिपिक अभिषेक कुमार, डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय, भवानीगंज थानाध्यक्ष रामदेव, पथरा बाजार थानाध्यक्ष मीरा चौहान, सेक्टर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार प्रजापति, संदीप कुमार कसौधन, संजय विश्वकर्मा, बृजेंद्र सिंह यादव, आलोक कुमार तथा संजय दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed