फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Identification of model station, people yearning for drinking water

Siddharthnagar News: पहचान मॉडल स्टेशन की, पेयजल के लिए तरसते लोग

Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Identification of model station, people yearning for drinking water

विज्ञापन
-शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। गर्मी में यात्रियों को पेयजल के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर न होने से लोगों को शीतल पेयजल मयस्सर नहीं है।
स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में अपना गला तर करने के लिए बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ता है। कहने को तो इसे मॉडल स्टेशन का नाम दे दिया गया है, लेकिन यात्री सुविधाओं के नाम पर यहां अभी लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जो यात्री बोतल बंद पानी नहीं खरीद सकते उन्हें टोंटी से आने वाले गर्म पानी का ही सहारा रहता है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ स्टेशन से हर दिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। यहां कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी होता है। प्लेटफाॅर्म नंबर-एक व दो पर स्वच्छ पेयजल के लिए टोंटी लगाई गई है, लेकिन इनसे जल की आपूर्ति ओवरहेड टैंक से होती है। इसके चलते लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए गर्म पानी ही मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर लगी टोंटी से भी पानी नहीं आ रहा और यहां छाजन भी नहीं है। वाटर कूलर न होने से यात्रियों को ठंडा पानी पीने के लिए दुकान से 20 रुपये में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। वहीं जिसकी क्षमता बोतल बंद पानी खरीदने की नहीं है, उन्हें पेयजल के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर-दो से पुल पार कर प्लेटफाॅर्म नंबर-दो पर आना पड़ता है।
------
बोले यात्री
यात्री विमलेश, अजय, किसलावती, सुमन, अमृता, विमलावती, मुकेश आदि ने बताया कि स्टेशन पर लगी टोंटी से गर्म व खारा पानी आता है। एक वाटर कूलर लगा है जो अक्सर खराब रहता है। मजबूरन कैंटीन से 20 रुपये में पानी खरीदना पड़ता है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पानी की व्यवस्था नहीं है, टोंटी खराब है और छाजन भी नहीं है। धूप में बैठकर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है, और पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।

---
वर्जन-
शीतल पेयजल के स्टेशन पर एक वाटर कूलर लगा है। गर्मी के मौसम में यात्रियों को ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद स्टेशन पर वाटर कूलर लगाया जाएगा।
-सद्दाम हुसैन, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed