{"_id":"680bdaaf9f3b36354f07c0ba","slug":"i-went-for-a-bath-to-get-relief-from-the-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136437-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी से निजात के लिए चले गए थे नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी से निजात के लिए चले गए थे नहाने
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के कान्हे कुसुम गांव बंगल मे बुढ़ी राप्ती पर घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- क्या देंगे जवाब इससे बचने के लिए चले गए गहरे पानी में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कान्हें कुसुम गांव में नदी में डूबे युवक घर पहुंचकर जवाब देने से बचने के लिए डूब रहे किशोर की जान बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए। गहरे पानी में डूबता देख दोनों बचाने के लिए आगे बढ़ गए। लेकिन उसे बचाने के चक्कर में खुद नदी में समा गए। इसमें सद्दाम की लाश मिल गई, लेकिन जिसे बचाने चला था वह और उसका साथ लापता है। साथ गए लोगों ने कहा कि गर्मी से निजात पाने के लिए पानी में बढ़ते गए और गहरे में जाने की वह से डूब गए।
खेतवल तिवारी गांव टोला कान्हें कुसुम में रहते-रहते जमाल से सद्दाम और साहेब की अच्छी दोस्ती हो गई थी। बताया जा रहा है कि काम से लौटने के बाद यह लोग अकसर साथ बैठते थे। शुक्रवार को भी बैठे थे। इसी बीच जमाल ने कहा कि गर्मी बहुत है, कुछ देर नदी में रहें तो राहत मिलेगी। चलो नहाने चलते हैं। बस प्लान बन गया और इन तीनाें के अलावा चार अन्य साथ हो लिए। इसके बाद गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी पहुंच गए। सभी नहाने लगे। चार अन्य लोग नहाने के बाद बाहर चले आए। जबकि, यह तीनों नहा रहे थे, लेकिन जमाल गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ गए चार अन्य लोग भागकर आ गए और लोगों को बताने लगे। जबकि, सद्दाम और साहेब उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। पकड़ते-पकड़ते वह गहरे पानी में चला गया और उसी के साथ वह दोनों पानी में समा गए। डूबने के बाद जमाल के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, बिहार के लोगों के घर सूचना दे दी गई। लोगों का कहना था कि गर्मी ने जान ले ली। उससे राहत पाने के लिए न तो नहाने जाते और न ही डूबते। गांव में शोक की लहर है। देर शाम तक लोग नदी पर जमे रहे।