{"_id":"6a10a642e9ac07eae509ab47","slug":"husband-tied-to-a-cot-and-set-on-fire-referred-to-basti-in-critical-condition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158621-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी: पत्नी और प्रेमी ने पति को चारपाई में बांधा, आग लगाने का आरोप- बस्ती रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी: पत्नी और प्रेमी ने पति को चारपाई में बांधा, आग लगाने का आरोप- बस्ती रेफर
Sat, 23 May 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 May 2026 12:23 AM IST
सार
आरोप है कि दोनों ने मिलकर लालजी को चारपाई में बांध दिया और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। परिजनों के अनुसार युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे बाहर निकाला। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा में लालजी गौतम (28) को चारपाई में बांधकर आग लगाकर जिंदा जलाने की कथित कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने लालजी की पत्नी पूजा गौतम और उसके कथित प्रेमी फिरोज पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी धमाल प्रसाद गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका 28 वर्षीय पुत्र लालजी गौतम बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसकी पत्नी पूजा गौतम और फिरोज निवासी ग्राम बारी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के बीच कथित संबंधों को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि दोनों ने मिलकर लालजी को चारपाई में बांध दिया और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। परिजनों के अनुसार युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे बाहर निकाला। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों की पुष्टि की जा सके।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।