फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband imprisoned in Iran's jail for five years, wife pleads to return to her country

Siddharthnagar News: पति ईरान की जेल में पांच साल से कैद, पत्नी ने लगाई वतन वापसी की गुहार

Wed, 24 Jul 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Husband imprisoned in Iran's jail for five years, wife pleads to return to her country

विज्ञापन


खेसरहा थाना क्षेत्र के बनौली गांव का हैं मामला

- पत्नी ने गोंडा से सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवधन सिंह उर्फ राजा से मिलकर पति के वतन वापसी की मांग की है

संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनौली गांव का एक युवक विगत पांच वर्षों से विदेश में ईरान की जेल में कैद है। युवक के पीडि़त परिवार युवक की जेल से रिहाई के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर भारत सरकार के विदेश मंत्री तक को कई बार प्रार्थना पत्र देकर रिहाई करवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक ईरान की जेल से युवक नहीं छूट सका। एक दिन पहले ही स्वेता ने गोंडा से सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवधन सिंह उर्फ राजा से मिलकर पति के वतन वापसी की मांग की है।

क्षेत्र के बनौली गांव निवासी कृष्ण मोहन त्रिपाठी (33) पुत्र दिवाकर त्रिपाठी दुबई की एक कंपनी मार्सिंले कोस्ट मरीन सर्विंसेज में टीना नामक जहाज पर मुख्य अधिकारी के रूप में कार्यंरत थे। कंपनी के बुलावे पर कृष्ण मोहन 5 फरवरी 2019 को 7:50 मिनट पर नई दिल्ली से दुबई के लिए प्रस्थान किए थे। आठ माह बाद एकाएक ६ सितंबर 2019 को व्हाट्सएप के माध्यम से कृष्ण मोहन की पत्नी श्वेता त्रिपाठी के व्हाट्सएप नंबर 7800056621 पर दुबई से 989170402740 से मैसेज आया कि कृष्ण मोहन त्रिपाठी को ईरान में ईंधन परिवहन करने वाले एक जहाज पर सवार होने पर हिरासत में लिया गया है। लेकिन अफसोस की बात यह रही कि श्वेता त्रिपाठी के व्हाट्सएप नंबर पर दुबई से आए मैसेज में जहाज के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया था। न तो जहाज का नाम दिया गया था। और न ही जहाज के पंजीकरण के बारे में कुछ जानकारी भेजी गई थी।
विज्ञापन

श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि जिस नंबर से दुबई से मैसेज आया है, उस नंबर का उपयोग करने वाले व्यक्ति के पास मेरे पति की स्थिति और घटित घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी थी। कृष्ण मोहन की पत्नी श्वेता त्रिपाठी के बताने के अनुसार वर्तमान में कृष्ण मोहन ईरान के बुशहर जेल में कैद हैं। और उन पर तंजानिया के झण्डे वाले जहाज को हिरासत में लेने के बाद तेल तस्करी का आरोप लगाया गया है। इस घटना से परिवार के लोग बहुत दु:खी एवं परेशान है। परिवार के लोग कृष्ण मोहन की भलाई एवं सुरक्षा को लेकर बहुत ही चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed