फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband accused of dowry death arrested

Siddharthnagar News: दहेज हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of dowry death arrested
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अगया में 23 वर्षीय विवाहिता मोनिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति अवधेश गौड़ को चेतिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को विवाहिता के भाई सुनील गौड़ ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व अगया में हुई थी। शादी में ही उसकी विदाई हो गई थी। तभी से कम दहेज मिलने को लेकर बहनोई अक्सर बहन को प्रताड़ित करता रहता था। आरोप लगाया कि रविवार को बहनोई ने दहेज को लेकर बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed