{"_id":"6112b1548ebc3ef39754dbd3","slug":"hunter-bringing-wildlife-arrested-with-spear-and-net-siddharthnagar-news-gkp4050435167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव लेकर आ रहा शिकारी भाला और जाल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव लेकर आ रहा शिकारी भाला और जाल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
बढ़नी में एसएसबी की गिरफ्त में शिकारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
वन्यजीव लेकर आ रहा शिकारी भाला और जाल के साथ गिरफ्तार
बढ़नी। इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी बीओपी बढ़नी 50वीं वाहिनी बलरामपुर के जवानों ने मंगलवार को एक शिकारी को जंगल रमतलहां थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर से पकड़ा।
शिकारी के कब्जे से कुछ वन्यजीव को पकड़ा। साथ ही जानवरों का शिकार करने वाले हथियार भी बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। एसएसबी बीओपी बढ़नी इंचार्ज इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रमता रहाजंगल के लिए एक टीम बनाकर रवाना कर दी गई तथा तत्काल भाभर रंज के वन अधिकारी को इसकी सूचना दी गई कि जंगल में कुछ शिकारी शिकार के लिए आए हैं।
वन अधिकारी ने वन दरोगा जीव रतन प्रसाद तथा वन संरक्षक पन्ने लाल चौहान को मौके पर भेजा। संयुक्त टीम बनाकर संदिग्ध जगह पर छापा मारा गया जहां से एक शख्स को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार निवासी जंगल जोगिया बारी थाना फरेंदा जिला महराजगंज बताया। तलाशी के दौरान एक पिकअप, चार शिकारी जाल, 11 भाला बरामद हुआ। पूछताछ करने के बाद वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।