फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hunging death

गले में खिंचाव से हुई थी बिमलावती की मौत

Tue, 18 Feb 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
hunging death
गले में खिंचाव से हुई थी बिमलावती की मौत
विज्ञापन

पति, ननद व सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज
अजगरा गांव में संदिग्ध हाल में हुई थी विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उसका थानाक्षेत्र के अजगरा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत गले में खिंचाव से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति, ननद व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी कस्बा निवासी रामशब्द यादव की बेटी बिमलावती (30) की शादी उसका थानाक्षेत्र के अजगरा गांव निवासी कन्हैया यादव के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में बिमलावती की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मायके वाले दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, मृतका के पिता रामशब्द की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति कन्हैया, ननद और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ दिनेशचंद्र चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की पुष्टि हुई है। पति सहित तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed