फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hundred CC cameras searched to know the appearance

Siddharthnagar News: हुलिया जानने के लिए खंगाले सौ सीसी कैमरे

Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hundred CC cameras searched to know the appearance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के रेहरा मोड़ पर शराब की दुकान के मुनीम से सरेराह हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तमंचा सटाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का तरीका बता रहा है कि वे पेशेवर लुटेरे हो सकते हैं। क्योंकि मुनीम ने पुलिस को जो बयान दिया है, वह पूरा फिल्मी अंदाज वाला है।
वारदात के दौरान बदमाश बाइक सटाकर गिरा देते हैं, और गिरते ही एक व्यक्ति तमंचा सटाता है, दूसरा रुपये से भरा बैग छीनता है, और फिर लुटेरे निकल जाते हैं। यह पेशेवर अपराध का ही काम हो सकता है। ऐसा उनके अपराध करने का तरीका बता रहा है।
विज्ञापन

पुलिस पहले गोंडा के बरुआर गैंग का कारनामा मान रही थी, लेकिन वह गिरोह तमंचा सटाता नहीं है, बल्कि मूर्ख बनाकर टप्पेबाजी करता है। रेकी करके डिक्की से रुपये उड़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यह कहना है गलत नहीं होगा कि किसी बाहरी गैंग ने वारदात को अंजाम दिया होगा। क्योंकि जिस स्थल पर लूट होने की बात बताई जा रही है। वहीं से तीन मार्ग हैं, जो अंदर से बस्ती हाई, गोल्हौरा, शोहरतगढ़ होते हुए नेपाल और एक सीधे हाईवे को जोड़ता है।
मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की अलग- अलग टीमें लगाई गई हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित चौराहे और जिस मार्ग से मुनीम निकला है, उस पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है, लेकिन बताए गए हुलिया और बाइक के हिसाब से कोई चेहरा दिखा नहीं है।
ऐसे में पुलिस बस्ती, गोंडा और बलरामपुर के बदमाशों पर नजर डाले हुए है। उनका इतिहास और भूगोल जानने के लिए कुंडली खंगाल रही है, जिससे मामले का पर्दाफाश कर सके।

फिलहाल 24 घंटे में पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिसके सहारे वह बदमाशों को दबोच सके। इस संबंध में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन अलग- अलग टीमें लगाई गई हैं, जो हर बिंदुओं की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed